logo

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाते समय तोड़ा दम___ उप मुख्

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाते समय तोड़ा दम___
उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे इसकी जानकारी साझा की।
उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी प्रिय सिमी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़कर चली गई। मुकेश अग्निहोत्री की बेटी का नाम आस्था है। वह आजकल विदेश में पढ़ाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को सिमी अग्निहोत्री की तबीयत खराब हुई। उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था लेकिन कुराली के समीप उनका निधन हो गया।
उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित निजी निवास आस्था कुंज में दोपहर 01:00 बजे तक रखा जाएगा। अंतिम संस्कार शनिवार 10 फ़रवरी दोपहर 02:00 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया जाएगा।

1
0 views